फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People blocked the road due to no electricity for five days

Faridabad News: पांच दिन से बिजली नहीं आने पर लोगों ने किया रोड जाम

Mon, 28 Jul 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
People blocked the road due to no electricity for five days
डबुआ गाजीपुर में पेयजल व बिजली व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ गाजीपुर में पानी व बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रोड जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है।

निवासी सुनीता ने बताया कि लगभग पांच दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसके कारण बच्चों और बुजुर्गों को अधिक समस्या हो रही है। वहीं घरों में कई बीमार लोग भी है, जो भीषण गर्मी में बिना बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों का कार्य करना मुश्किल हो गया है। वहीं निवासी सुशीला ने बताया कि गर्मी में बिजली व पानी मूलभूत सुविधाएं हैं। इसके बिना कोई काम नहीं हो रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण अब हमें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर - 11 से पार्षद संदीप भड़ाना ने बताया कि एसडीओ से बात की है। बीती रात डबुआ पाली रोड पर फॉल्ट होने के कारण यह समस्या हो रही है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलकर ठीक करा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed