{"_id":"6986406914c1b7fa13064a09","slug":"people-are-unable-to-use-roadways-buses-to-go-to-the-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62222-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेले में जाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेले में जाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे लोग
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के रास्ते जाती हैं बसें, काॅलोनियों के लोग ले रहे ऑटो का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए रोडवेज विभाग की ओर से बसों का संचालन किया जा रहा है लेकिन लोग इस सेवा का फायदा नहीं उठा रहे हैं। सेक्टरों में रहने वाले लोग ऑटो के जरिये मेला परिसर में पहुंच रहे हैं। बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 10 बसें विभिन्न जगहों से होकर सूरजकुंड मेला परिसर में पहुंच रही हैं। यह बसें सेक्टर या फिर यूं कहे अंदरूनी सड़कों से होकर नहीं जा रही हैं। उसी वजह से सेक्टरों में रहने वाले लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
लोगों को कहना है कि प्रशासन की ओर से रोडवेज बसों का संचालन किया गया है, लेकिन बसों का फायदा वह नहीं उठा पा रहे हैं क्योंकि बसे नेशनल हाईवे के रास्ते सूरजकुंड मेला परिसर जाती हैं। सेक्टर या कॉलोनी में रहने वाले लोग ऑटो के जरिये मेला परिसर तक पहुंच रहे हैं। उसी का फायदा उठाकर ऑटो चालक लोगों से मनचाहा किराया वसूल रहे हैं। कभी कोई ऑटो 20 रुपये लेता है तो कभी कोई 40 रुपये। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से किराया तय करना चाहिए।
12 फरवरी को रोडवेज डिपो में रहेगी हड़ताल
डिपो में शुक्रवार को सांझा मोर्चा की ओर से 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल को लेकर बैठक की गई। डिपो प्रधान जयपाल, नरेश व राजपाल ने बताया कि कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड, हिट एंड रन का काला कानून, हाईकोर्ट का फैसला कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान, पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल सुविधा, डी ग्रुप के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करते हुए पदोन्नति देना, कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन देना आदि मुद्दों को लेकर 12 फरवरी को फरीदाबाद डिपो के कर्मचारी हड़ताल करेंगें। इस मौके पर सचिव मोहम्मद जुबेर, सुरेंद्र, सहसचिव वीरेंद्र, चन्द्रपाल,अशोक, रूपचंद आदि उपस्थित रहे।