{"_id":"689a470289561afb7305d03c","slug":"people-are-troubled-by-stray-animals-in-village-manjhawali-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48996-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव मंझावली में लावारिस पशुओं से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव मंझावली में लावारिस पशुओं से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मंझावली के लोग इन दिनों लावारिस पशुओं की वजह से काफी परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि खासतौर पर शाम के समय गांव के अड्डे पर लावारिस पशु इकट्ठे हो जाते हैं। इस कारण लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
ग्रामवासियों ने बताया कि यदि कोई इन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश करता है, तो यह आक्रामक हो जाते हैं और दौड़ाने लगते हैं। इस डर के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अड्डे से गुजरने से कतराने लगे हैं। केवल राहगीर ही नहीं, किसान भी इनसे परेशान हैं। खेतों में घुसकर यह पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों की मेहनत और आय दोनों पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार प्रशासन से मांग की गई है कि वह इन लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाया जाए।