फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are dying due to flaws in the government system, yet no one is held accountable.

Faridabad News: सरकारी व्यवस्था की खामी से लोग मर रहे, पर जिम्मेदार कोई नहीं

Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
People are dying due to flaws in the government system, yet no one is held accountable.
शहर में खुले नाले में गिरकर मौत के मामलों से लेकर लोगों की अंडरपास में डूबने से मौत के सामने आ चुके हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में खुले नाले में गिरकर मौत के मामलों से लेकर लोगों की अंडरपास में डूबने से मौत के सामने आ चुके हैं। सरकारी इंतजामों की खामियां लोगों की जान ले रही हैं। हर हादसे के बाद जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की बात होती है, मुकदमा भी दर्ज होता है, जांच भी शुरू होती है, लेकिन जिम्मेदारी तय होने की बारी आते-आते मामला ठंडा पड़ जाता है। नतीजा यह है कि एक हादसे के बाद दूसरा हादसा सामने आता रहता है।
सिही गांव में बोरवेल में गिरकर बच्ची की मौत ने एक बार फिर सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जिले में इस तरह का पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में खुले नाले, मैनहोल, बिजली के खंभे, टूटे तार, सड़क के गड्ढे और निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों की जान ले चुके हैं। अप्रैल 2023 में सेक्टर-85 में शराब ठेके के पास खड़े व्यक्ति पर बिजली का खंभा गिर गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। इसके बाद कार्रवाई कहां तक पहुंची, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

इसी तरह सितंबर 2022 में सेक्टर-23 में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। परिजनों की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने अप्रैल 2023 में नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त के साथ बिजली निगम के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को भी आरोपित बनाया था। लेकिन मामले में भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
एक हादसा नहीं, लंबी है सूची

09 जुलाई 2025 को दुर्गा बिल्डर के पास खुले नाले में डूबने से सिक्योरिटी सुपरवाइजर योगेश की मौत हो गई।
15 मार्च 2025 को पर्वतीय कॉलोनी में डिस्पोजल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर युवक की जान चली गई।
13 सितंबर 2024 की रात ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में बारिश के पानी में डूबने से निजी बैंक के शाखा प्रबंधक और कैशियर की मौत हुई।
31 जुलाई 2024 को मोहना रोड पर खुले नाले में गिरकर बीटेक छात्र की मौत हो गई।
15 दिसंबर 2022 को सेक्टर-31 में सड़क के गड्ढे के कारण स्कूटी से गिरने से बच्ची की मौत हो गई
5 नवंबर 2022 को एयरफोर्स रोड मोड़ पर खुले नाले में गिरकर 11 वर्षीय किशोर की जान चली गई।
10 अप्रैल 2022 को सेक्टर-56 में खुले मैनहोल में गिरने से बैंककर्मी हरीश वर्मा की मौत हो गई।
28 दिसंबर 2021 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर दो युवकों की मौत हुई थी।

पुलिस विभाग द्वारा मामलों की जांच की जाती है। जांच के दौरान जो तथ्य आते हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई होती है।

यशपाल, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed