फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients do not get complete medicines in BK Hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में मरीजों को नहीं मिलतीं पूरी दवाइयां

Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients do not get complete medicines in BK Hospital
बाहर से दवा खरीदने के कारण उठाना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के बीके अस्पताल में मरीजों को दवाइयों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइनों में घंटों इंतजार करने के बावजूद मरीजों को पूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। औषधालय में कुछ दवाइयां नहीं होने के चलते मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रहीं हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ रहा है।

अस्पताल में दवाइयों की कमी मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। उन्हें न केवल समय और ऊर्जा बर्बाद करनी पड़ रही है बल्कि अपनी बीमारियों के लिए आवश्यक दवाइयां पाने के लिए बाहरी मेडिकल स्टोरों पर भी निर्भर रहना पड़ रहा है। बाहर से दवा खरीदने के कारण मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




मरीजों से बातचीत

मुझे कुछ समय से आंख में दिक्कत हो रही है। यहां दवाई लेने आई थी लेकिन घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी डॉक्टर ने जो दवाइयां लिखी हैं उनमें से सिर्फ एक ही दवाई मिली है। बाकी दवाइयां औषधालय में उपलब्ध ही नहीं है। - श्यामबती, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


--

जो दवाइयां डॉक्टर ने लिखी हैं उनमें से कोई भी दवाई मुझे नहीं मिली है। वहीं औषधालय में बैठे कर्मचारी ने बाहर से दवाइयां लेने के लिए कहा है। - आरती, गांधी कॉलोनी

--

मैं जब भी बीके अस्पताल आती हूं मुझे हमेशा अधूरी दवाई मिलती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। दवाइयों के न होने से मरीज काफी परेशान होते हैं। - शांति देवी, पल्ला


--

मैं इतनी दूर से किराया लगाकर यहां आई लेकिन अस्पताल में दवाइयां ही उपलब्ध नहीं है। अब मुझे बाहर मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदनी पड़ेगी। - कुसुम, पल्ला

वर्जन

अस्पताल में लगभग दवाइयां पूरी हैं। यदि कुछ दवाई मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं तो इसको लेकर जांच की जाएगी। मरीजों को असुविधा नहीं होगी। - डॉ. विकास गोयल, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed