{"_id":"681515abd7db736d6600a9b7","slug":"passengers-will-get-cold-water-in-roadways-buses-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42688-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी
विज्ञापन
डिपो से रवाना होने से पहले परिचालक बस में रखेगा पानी से भरा कैंपर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोडवेज बसों में गर्मियों में सफर के दौरान यात्रियों को ठंडा पानी पीने को मिलेगा। बल्लभगढ़ डिपो महाप्रबंधक ने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए 200 कैंपर खरीदे हैं। डिपो से बस रवाना होने से पहले परिचालक बस के अंदर कैंपर रखेगा और वापस डिपो के अंदर आने के बाद यार्ड रूम में जमा करवाएगा।
परिवहन निदेशालय ने प्रदेश के सभी डिपो महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर यात्रियों के लिए बसों में पीने के लिए ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बल्लभगढ़ डिपो से हर रोज करीब 158 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना होती हैं। जिसके चलते यात्रियों को गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। गर्मी के मौसम में सफर करते समय प्यास लगने पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। लंबे रूटों पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बल्लभगढ़ बस डिपो से विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली बसों में कैंपर रखा जाएगा।
-- -- -- --
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डिपो की बसों के लिए 200 कैंपर खरीदे जा चुके हैं। अब चालक-परिचालक के साथ यात्रियों को भी ठंडा पानी पीने को मिल सकेगा। - संजय सिंह, ड्यूटी इंचार्ज , बल्लभगढ़ बस डिपो