{"_id":"6a00d86b56eb3b985c0d609a","slug":"passengers-are-facing-problems-due-to-delayed-trains-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69658-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देरी से ट्रेनें चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देरी से ट्रेनें चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दो प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित हुई। नई दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली 64078 न्यू दिल्ली-पलवल ईएमयू लगभग एक घंटा 21 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस वजह से फरीदाबाद और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और ऑफिस जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इसके अलावा, करनाल से फरीदाबाद आने वाली 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे 14 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग यात्रा और समय-सारिणी प्रभावित हुई। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और कई लोगों ने ट्रेन की समय पर जानकारी न मिलने की शिकायत की।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।