फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Partner attacks brother with a knife brother was angry over sister s live in relationship

बहन के लिव-इन पार्टनर ने किया लहूलुहान: पति से अलग एक लड़के संग रह रही महिला, भाई था नाराज; पिता ने किए खुलासे

Wed, 01 Jul 2026 05:55 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 01 Jul 2026 05:55 PM IST
सार

संजय कॉलोनी में बहन के लिव-इन पार्टनर अभिषेक ने 24 वर्षीय सूरज पर चाकू से हमला किया। लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर दोनों में विवाद था। घायल सूरज अस्पताल में भर्ती है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Partner attacks brother with a knife brother was angry over sister s live in relationship
लिव-इन पार्टनर ने महिला के भाई पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में बहन के लिव-इन पार्टनर से चल रहे विवाद के बीच 24 वर्षीय युवक सूरज पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और युवक के पेट में दो वार कर मौके से भाग गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

घायल सूरज के पिता ईश्वर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बड़ी बेटी अपने पति से अलग रह रही है और पार्वती कॉलोनी निवासी अभिषेक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है। इसी को लेकर अभिषेक और सूरज के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम हुई थी कहासुनी
परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद अभिषेक अपने साथियों के साथ सूरज के घर पहुंचा और उसे बाहर बुला लिया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अभिषेक ने अपने साथ लाए चाकू से सूरज के पेट पर दो वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।

विज्ञापन

परिजन घायल सूरज को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। ईश्वर शर्मा का आरोप है कि वारदात में अभिषेक के साथ अन्य युवक भी शामिल थे। उन्होंने संजय कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed