{"_id":"6a49522d8bdcfbbf1a0dca2d","slug":"parks-set-for-a-makeover-modern-play-stations-to-be-installed-for-children-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74064-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्कों की बदलेगी तस्वीर, बच्चों के लिए लगेंगे आधुनिक प्ले स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्कों की बदलेगी तस्वीर, बच्चों के लिए लगेंगे आधुनिक प्ले स्टेशन
विज्ञापन
पार्कों की बदलेगी तस्वीर, बच्चों के लिए लगेंगे आधुनिक प्ले स्टेशन
एनआईटी-86 के पार्कों पर 2 करोड़ की परियोजना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के विभिन्न पार्कों में जल्द ही आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम ने करीब 2 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत पार्कों में बच्चों के लिए आधुनिक मल्टी प्ले स्टेशन लगाए जाएंगे लोगों के बैठने के लिए मजबूत कास्ट आयरन बेंच स्थापित की जाएंगी और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील के डस्टबिन लगाए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य पार्कों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आकर्षक बनाना है।
नगर निगम के अनुसार हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार परियोजना को चार महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। निर्धारित अवधि में सभी पार्कों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है ताकि स्थानीय लोगों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा सीधा लाभ
क्षेत्र के अधिकांश पार्कों में लंबे समय से खेल उपकरणों और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था का अभाव है। नई परियोजना के बाद बच्चों को सुरक्षित और आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी जबकि बुजुर्गों और मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक पर आने वाले लोगों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था उपलब्ध होगी। साथ ही पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जाने से पार्कों में साफ-सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
हजारों परिवारों को मिलेगी बेहतर सुविधा
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम पार्कों का उपयोग करते हैं। परियोजना पूरी होने के बाद हजारों स्थानीय परिवारों को बेहतर मनोरंजन, स्वच्छ वातावरण और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बच्चों को घर के पास ही सुरक्षित खेल का स्थान मिलेगा, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी पार्क अधिक सुविधाजनक बनेंगे।
शहर में हरित क्षेत्रों को बेहतर बनाने की पहल
नगर निगम का मानना है कि पार्क केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि शहरी जीवन की गुणवत्ता सुधारने का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी उद्देश्य से पार्कों में आधुनिक सुविधाएं विकसित कर उन्हें अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद एनआईटी क्षेत्र के पार्कों का स्वरूप पहले की तुलना में काफी बेहतर दिखाई देगा।
लोगों की सुविधा के लिए निगम हर स्तर पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही इस परियोजना को भी पूरा कर लिया जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा निगम आयुक्त