{"_id":"6a8c9e34a9962188690ab7ff","slug":"parivar-pehchan-patra-issues-dominate-the-grievance-redressal-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78272-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समाधान शिविर में छाईं परिवार पहचान पत्र की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समाधान शिविर में छाईं परिवार पहचान पत्र की समस्याएं
विज्ञापन
गलत आय दर्ज होने से पेंशन और राशन कार्ड प्रभावित, मोबाइल नंबर में सुधार के लिए भी भटक रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने, राशन कार्ड कटने और सरकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियों के मामले प्रमुख रूप से सामने आए। हालांकि कई लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
वहीं, अजरौंदा निवासी पूजा ने बताया कि उनके पति की मृत्यु पांच साल पहले हो चुकी है। वह पेंशन से अपना और अपने बच्चों का गुजारा करती थी, लेकिन परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने से पेंशन और राशन दोनों प्रभावित हुए हैं। वह कई बार समाधान शिविर में आ चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पिता की वृद्धावस्था पेंशन बंद होने से परेशान
संजय कॉलोनी निवासी नागपाल ने बताया कि उनके पिता को लंबे समय से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन अब अचानक पेंशन आनी बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि पेंशन बंद होने के बाद वह दो बार समाधान शिविर में दस्तावेज सत्यापन के लिए आ गए है, लेकिन उन्हें कुछ बताया ही नहीं जा रहा कि कब तक उनकी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
बच्चों की आय दर्ज होने से राशन कार्ड कटा
सोतई निवासी बबीता ने बताया कि उनकी परिवार पहचान पत्र में बच्चों के नाम के साथ आय भी दर्ज दिखाई जा रही है। जबकि उनके बच्चे दूसरी कक्षा के छात्र है। गलत आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड काट दिया गया है। इसके लिए कई बार समाधान शिविर के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
सुभाष कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनका मोबाइल नंबर गलत दर्ज है। इसके चलते उन्हें सरकारी योजनाओं और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड में सुधार के लिए कई बार समाधान शिविर के चक्कर लगा चुके हुं लेकिन अभी तक मोबाइल नंबर ठीक नहीं किया गया।