{"_id":"64caacd3b92acb86b501a46a","slug":"panic-among-people-police-is-taking-out-flag-march-faridabad-news-c-24-1-noi1094-11376-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लोगों में दहशत, पुलिस निकाल रही फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लोगों में दहशत, पुलिस निकाल रही फ्लैग मार्च
विज्ञापन
लोगों में दहशत, पुलिस निकाल रही फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह हिंसा के बाद से प्रशासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर रखा है। एक तरफ पुलिस और प्रशासन शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं, वहीं बुधवार को धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालत यह है कि पुलिस शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने का दावा कर रही है कि जबकि बुधवार को प्रमुख बाजार में ही कहीं नजर नहीं आई। कुछ धार्मिक स्थलों के बाहर ही पुलिसकर्मी नजर आए। इससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।
मंगलवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला था। पुलिस प्रशासन का दावा था कि उपद्रवियों पर नजर है। तोड़फोड़ और हंगामा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, देर रात बल्लभगढ़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की गई। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बाजारों में दिनभर सन्नाटा रहा। यही स्थिति मॉल और अन्य भीड़भाड वाले इलाकों में देखने को मिली। डर के कारण कई लोग सुबह नौकरी पर नहीं गए। कॉलेजों के बाहर भी पुलिस नजर नहीं आई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में धारा-144 लागू है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। चार हजार पुलिस कर्मी तैनात है। इसके बावजूद लोगों में डर व भय का माहौल बना हुआ है। मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है। धार्मिक स्थलों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
--
बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस की मौजूदगी में लहराए धार्मिक झंडे
बुधवार सुबह करीब 12 बजे 25 से 30 लोग दिल्ली की तरफ से बदरपुर बॉर्डर पर आ गए और कुछ गाड़ियों को रोक दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसीपी सराय देवेंद्र यादव, एसीपी ओल्ड फरीदाबाद विष्णु प्रसाद, थाना सेक्टर-31 प्रभारी, थाना सराय प्रभारी, बदरपुर बॉर्डर क्रा इम ब्रांच और थानों की पुलिस मौके पर पंहुची। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने करीब आधे घंटे तक नारे लगाते हुए धार्मिक झंडे लहराए। दिल्ली और फरीदाबाद पुलिस के समझाने पर लोग वापस दिल्ली की तरफ चले गए। इस कारण दिल्ली से फरीदाबाद की तरफ आने वाला ट्रैफिक बाधित रहा।