फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayat held in Deepak's murder case, demand to arrest other accused

Faridabad News: दीपक की हत्या के मामले में हुई पंचायत, अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग

Wed, 06 Mar 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held in Deepak's murder case, demand to arrest other accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव अरूआ में हुए किशोर दीपक की हत्या के मामले में बुधवार को गांव के ग्राम सचिवालय में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें गांव के अनेक लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने थाना छांयसा प्रभारी राम चंद्र से हत्या में शामिल 15 अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

पंचायत में शामिल गांव मोठूका निवासी एडवोकेट अशोक कुमार चंदानी ने बताया कि वह रिश्ते में दीपक के नाना लगते हैं। उन्होंने कहा कि 29 फरवरी को दीपक अपने खेतों की ओर घूमने के लिए गया था। पंचायत में मौजूद लोगों का आरोप है कि वहां पर साहूपुरा खादर गांव निवासी एजाद व उसका परिवार गोकशी कर रहा था। दीपक ने उन्हें गोकशी करते हुए देख लिया था। इसलिए एजाद, सुहान, साबिर व अन्य साथियों ने मिलकर दीपक के मफलर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कहा कि इस मामले में एजाद के अन्य परिजन भी शामिल हैं। उन 15 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए, जब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा। वहीं, पंचायत ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि बृहस्पतिवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें 12 गांव के लोग शामिल होंगे। इस मामले में मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीजीआई रोहतक करवाया जाए पोस्टमार्टम
पंचायत के लोगों का कहना है कि दीपक का शव सड़ी गली अवस्था में 4 मार्च की रात डेढ़ बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेत से निकाला गया। शव की हालत देखकर लग रहा था कि आरोपियों ने शव के ऊपर तेजाब डाल कर पहचान को छुपाने की भी कोशिश की है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम नूंह में कराने की बजाय पीजीआई रोहतक से कराया जाए।
--
डीएलएफ क्राइम ब्रांच को पहुंचा केस

थाना छांयसा प्रभारी राम चंद्र का कहना है कि पंचायत के लोगों का कहना था कि इस केस की सुनवाई क्राइम ब्रांच डीएलएफ करें। अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

--
आरोपी जल्द होंगे पुलिस गिरफ्त में
सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में नामजद 3 आरोपी साबिर, सुहान व एजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल करने वाला मफलर भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ करेगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दीपक आरोपी की बहन को छेड़ता था इसलिए उसकी हत्या की गई। -राजेश लोहान, एसीपी, तिगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed