फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayat by-election: Nomination from April 21 to 25

पंचायत उपचुनाव : 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन

Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: Nomination from April 21 to 25
27 को जांच और 28 को नाम वापसी, मतदान के तुरंत बाद आएगा परिणाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना के तहत एक सरपंच और पांच पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी, जबकि 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और अंतिम उम्मीदवारों की सूची भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। इन उपचुनावों के तहत ब्लॉक तिगांव के शाहपुरा खादर गांव में सरपंच पद के लिए मतदान होगा। वहीं पंच पदों में ब्लॉक फरीदाबाद के भास्कोला गांव के वार्ड-3, तिगांव के फत्तूपुरा के वार्ड-2 (अनुसूचित जाति महिला), बल्लभगढ़ के फतेहपुर बिल्लौच के वार्ड-19 (महिला), डीग के वार्ड-1 तथा जाकोपुर के वार्ड-2 (पिछड़ा वर्ग ‘ए’ महिला) शामिल हैं। इन सीटों के लिए संबंधित वर्गों के अनुसार आरक्षण लागू रहेगा।

मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर 12 मई को पुनर्मतदान भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न गांवों में रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। फतेहपुर बिल्लौच, डीग और जाकोपुर में संबंधित राजकीय विद्यालयों में नामांकन जमा होंगे, जबकि भास्कोला, फत्तूपुरा और शाहपुरा खादर में भी निर्धारित सरकारी स्कूलों में ही प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed