फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchavati Palwal Nagar established in Prayagraj Mahakumbh, youth arriving for service

Faridabad News: प्रयागराज महाकुंभ में बसाया गया पंचवटी पलवल नगर, सेवा के लिए पहुंच रहे युवा

Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Panchavati Palwal Nagar established in Prayagraj Mahakumbh, youth arriving for service
श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने के लिए परिवहन निगम शुरू करेगा बस सेवा
विज्ञापन

महामंडलेश्वर कामता दास महाराज के सानिध्य में बसाया गया पंचवटी पलवल नगर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हर बार की तरह इस बार भी प्रयागराज महाकुंभ में पलवल के एतिहासिक पंचवटी मंदिर के नाम पर पंचवटी पलवल नगर बसाया गया है। वहां साधु-संतों की सेवा करने के लिए जिले से भारी संख्या में युवक भी जा रहे हैं। इसके साथ ही महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे भी रोजाना रवाना हो रहे हैं। पलवल से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा परिवहन निगम ने भी अब बस चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिवहन निगम की एक टीम व्यवस्था जांचने के लिए प्रयागराज गई है। टीम की रिपोर्ट के बाद पलवल से प्रयागराज तक के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
बता दें कि हर बार महाकुंभ में एतिहासिक पंचवटी मंदिर के महामंडलेश्वर कामतादास महाराज के सानिध्य में पंचवटी पलवल नगर बसाया जाता है। इस नगर का नेतृत्व महंत ऋषिदास महाराज महामंडलेश्वर कामतादास महाराज के मार्गदर्शन में कर रहे हैं। महाकुंभ में बसाए गए इस पंचवटी पलवल नगर में व्यवस्था बनाए रखने तथा वहां पहुंचने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भोजन, पानी, ठहराव व अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के लिए स्वंयसेवक के रूप में भारी संख्या में युवा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

------
स्नान करने के लिए जिले से हर दिन भारी संख्या में जा रहें श्रद्धालु
इस महाकुंभ में स्नान करने के लिए हर दिन पलवल जिले से भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। यहां से जाने वाले श्रद्धालु फिलहाल अपने निजी वाहनों के अलावा निजी बस, टैंपू तथा अन्य वाहन किराये पर कर पहुंच रहे हैं। इस परेशानी को देखते हुए श्रद्धालुओं तथा महामंडलेश्वर कामता दास महाराज ने प्रयागराज तक बस चलाने की मांग की। इस मांग पर परिवहन निगम ने बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पलवल से प्रयागराज तक महाकुंभ के लिए बस जल्द चलाई जाएगी। इसके लिए दो निरीक्षक, एक चालक सर्वे करने के लिए गए हैं। पलवल से प्रयागराज तक की व्यवस्था देखी जाएगी तथा उसका किराया तय किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इस व्यवस्था के बनते ही पलवल से महाकुंभ के लिए प्रयागराज तक बस शुरू कर दी जाएगी। -मुरारी लाल, जिला निरीक्षक हरियाणा परिवहन निगम पलवल

---------
पंचवटी और भरत पलवल नगर में सुविधा का पूरा इंतजाम
महाकुंभ में हर बार पंचवटी मंदिर के नाम पर पंचवटी पलवल नगर तथा भरत रामेश्वर नगर बसाया जाता है। महामंडलेश्वर कामता दास महाराज के मार्गदर्शन में इस नगर की व्यवस्था मंदिर के साधु-संताें के अलावा पलवल के युवा देखते हैं। पंचवटी तथा भरत नगर में पलवल ही नहीं देशभर से साधु-संत आकर ठहर रहे हैं। उनके लिए ठहरने से लेकर भोजन, पानी व अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रखा जा रहा है। यह सौभाग्य है कि पलवल के एतिहासिक पंचवटी मंदिर की धूम भी महाकुंभ में रहती है। -महंत ऋषिदास महाराज, एतिहासिक पंचवटी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed