{"_id":"6898eee893277e30d5030980","slug":"paid-floral-tribute-to-the-statue-of-ambedkar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48916-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विभाजन विभीषिका दिवस की स्मृति में रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने आंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उन्होंने शहीद राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद स्मारक राजा नाहर सिंह पार्क पहुंचकर शहीद स्मारक पर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आए उन लोगों की दर्दनाक कहानी है। जिन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।
आगामी 14 अगस्त को फरीदाबाद में भी राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश भर से आने वाले देश के विभाजन के समय के प्रत्यक्षदर्शियों को भी सम्मानित किया जाएगा।