फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Oxygen plants at health centers non-functional; patients dependent on private hospitals.

Faridabad News: स्वास्थ्य केंद्रों के ऑक्सीजन प्लांट खराब, निजी अस्पतालों पर निर्भर मरीज

Sat, 08 Aug 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plants at health centers non-functional; patients dependent on private hospitals.
कौराली, खेड़ी कलां और पाली मरीजों को समय पर नहीं मिल पा रही ऑक्सीजन की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के कौराली, खेड़ी कलां और पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में मरीजों और उनके परिजनों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां इलाज पर भारी खर्च उठाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए इन स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में अब अधिकांश प्लांट बंद पड़े हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


पाली निवासी सुमित कुमार ने बताया कि यदि किसी मरीज को अचानक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ जाए तो उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाना पड़ता है। वहां इलाज का खर्च इतना अधिक होता है कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए उसे वहन करना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि सरकार ने जो सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं, उनका सही तरीके से संचालन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के ऑक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द ठीक कराए जाएं ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।


——

सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर लोग पहुंचते हैं, लेकिन ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं होने से हमें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। - राजकुमार, खेड़ी

——
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग हो तो आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसका समाधान होना चाहिए। - बीना, पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed