फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Over 55,000 people visited in four days; sales estimated at two crore rupees.

Faridabad News: चार दिन में 55 हजार से अधिक लोग पहुंचे, दो करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान

Mon, 26 Oct 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Over 55,000 people visited in four days; sales estimated at two crore rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेले में इस बार लोगों का रुझान बढ़ा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मेले में अधिक लोग पहुंचे और खरीदारी के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। चार दिनों में 55 हजार से अधिक लोग मेले में पहुंचे, जबकि वर्ष 2025 में करीब 40 हजार लोगों ने मेले का आनंद लिया था।


आयोजकों के अनुमान के अनुसार, इस बार मेले में करीब दो करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना है। मेले में खरीदारी के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते लोगों ने उत्सव के माहौल को और खास बना दिया। मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इन पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों और कारोबारियों ने हस्तशिल्प, पारंपरिक कलाओं, मिट्टी के बर्तनों, आभूषणों और दिवाली में घर सजाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उत्पादों को प्रदर्शित किया। रंग-बिरंगे सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। दिल्ली से घर सजाने और दिवाली के सजावटी सामान लेकर पहुंचीं भारती ने बताया कि उन्हें इस बार उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया मिली। उनके अनुसार, कारोबार से करीब डेढ़ लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। बुलंदशहर से टेराकोटा और चिकनी मिट्टी के बर्तन लेकर आए दिनेश सैनी ने बताया कि उनके उत्पादों की मांग अच्छी रही और लगभग पूरा सामान बिक गया। गाजियाबाद से महिलाओं के आभूषण और कीमती स्टोन से बने गहने लेकर पहुंचे असलम भी बिक्री से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed