फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Operator Santalal dies, children's condition improves

ऑपरेटर संतलाल की हुई मृत्यु , बच्चे की हालत में हुआ सुधार

Mon, 08 Aug 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Operator Santalal dies, children's condition improves
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 के 60 गज पॉकेट के एक मकान की छत पर 31 जुलाई को डिश केबल लगाते समय ऑपरेटर व 3 बच्चे झुलस गए थे। रविवार की दोपहर ऑपरेटर संतलाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बच्चों की हालत में सुुुधार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-3 स्थित 60 गज पॉकेट में परमानंद के मकान के पीछे गुड़गांव नहर के पास झुग्गी बनी हुई है। इस मकान में प्लंबर का काम करने वाला इस्लाम अपने परिवार के साथ रहता है। इस्लाम के घर में केबल सही से नहीं आ रहे थे। रविवार को केबल को ठीक कराने के लिए सेक्टर-3 मार्केट से 42 वर्षीय संतलाल को बुलाया गया। छत पर काम करते समय आफताब (13), अफरीदी (12) और धन्ना (8) भी छत पर चले गए। संतलाल ने छतरी लगाने के बाद केबल को नीचे की ओर फेंका। तार मकान के पास से गुजर रही 11 केवी की हाइटेंशन लाइन को छू गया। जिससे एकदम जोरदार धमाका हुआ और संतलाल व तीनों बच्चे झुलस गए। 31 जुलाई से संतलाल सहित बच्चों का उपचार दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा था। रविवार दोपहर को संतलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों की हालत में सुधार है। पुलिस चौकी सेक्टर-3 के इंचार्ज सतीश ने बताया कि बच्चों की हालत में अब सुधार है। वहीं, संतलाल की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed