फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open gyms in six parks to be repaired; residents will be able to exercise.

Faridabad News: छह पार्कों में लगे ओपन जिम होंगे दुरुस्त, लोग कर सकेंगे कसरत

Tue, 15 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Open gyms in six parks to be repaired; residents will be able to exercise.
खराब उपकरणों और कच्चे बेस से लोगों को हो रही थी परेशानी, नगर निगम ने जारी किया टेंडर
विज्ञापन

25 लाख से किया जाएगा काम
150 दिनों में पूरा करना होगा काम

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। वार्ड-2 के छह पार्कों में सुबह-शाम कसरत करने वाले लोगों को अब जर्जर ओपन जिम उपकरणों और उबड़-खाबड़ जमीन से राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में खराब पड़े उपकरणों को दुरुस्त करने और उनके नीचे पक्का बेस बनाने के लिए नगर निगम ने योजना तैयार की है। इससे इन पार्कों में आने वाले लोगों को सुरक्षित तरीके से व्यायाम की सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम ने छह पार्कों में ओपन जिम दुरुस्त करने के लिए 25 लाख का टेंडर जारी किया है।

नगर निगम की योजना के तहत हनुमान पार्क, गौंछी पार्क, महाराणा प्रताप पार्क, शहीद भगत सिंह पार्क, कृष्णा वाटिका पार्क और द्रोणाचार्य पार्क में ओपन जिम को दुरुस्त करेगा। इन पार्कों में कई जगह जिम उपकरण खराब हालत में हैं। वहीं, पक्का बेस नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जमीन पर कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को परेशानी होती है। अब निगम की ओर से उपकरणों की मरम्मत के साथ कंक्रीट का बेस तैयार कराया जाएगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार चयनित एजेंसी को निर्माण कार्य 150 दिनों में पूरा करना होगा।
विज्ञापन


सुबह-शाम बड़ी संख्या में पहुंचते हैं लोग

गौरतलब है कि वार्ड के पार्कों में बड़ी संख्या में लोग सुबह और शाम टहलने के साथ व्यायाम करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि खराब उपकरणों को ठीक कराने के साथ जिम के लिए मजबूत और समतल जगह तैयार की जाए। निगम के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इससे पार्कों में व्यायाम करने वालों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ चोट लगने का जोखिम भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------------------

वर्जन--


नगर निगम के वार्ड-2 के छह पार्कों में ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत और पक्का बेस बनाने का काम कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने करीब 25.05 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इससे पार्क में कसरत करने वाले स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिलेगी।- सतपाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article