{"_id":"68a37cfe8d581eb78306ba87","slug":"opd-opened-after-three-days-people-stood-in-line-for-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49389-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, घंटों लाइन में लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिन बाद खुली ओपीडी, घंटों लाइन में लगे लोग
विज्ञापन
रक्त जांच व एक्स-रे कराने के लिए मरीज परेशान दिखे, कुछ को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली। इस दौरान चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। वहीं, रक्त जांच व एक्स-रे कराने के लिए मरीज परेशान दिखे। कुछ मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शुक्रवार को 15 अगस्त की सरकारी छुट्टी, 16 अगस्त को शनिवार व जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार होने के चलते ओपीडी बंद रही। सोमवार को बीके अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ व अन्य कमरों के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखाई दिए। इसके अलावा अस्पताल में फिजियोथेरेपी केंद्र बंद होने का कारण मरीज भटकते दिखाई दिए। वहीं कुछ मरीज वापस लौट गए।
एक्स-रे कराने के लिए लगी लंबी लाइनें, केवल एक मशीन चालू
बीके अस्पताल में लगभग एक साल से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। तीन एक्स-रे मशीनों में से केवल एक ही चल रही है, जिसके कारण मरीजों को काफी समस्या हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब सौ मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। इससे दूर दराज से अस्पताल में पहुंच रहे मरीज बिना एक्स-रे कराए ही घर लौटने तो मजबूर हैं। मरीजों ने बताया कि वे सुबह साढ़े 8 बजे से लाइन में खड़े हैं। 12 बजे बताया जा रहा है, कि यह एक्स-रे अस्पताल में नहीं होगा। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रक्त जांच कराने आए मरीज लौट रहे वापस
बीके अस्पताल में रक्त जांच कराने के लिए भी मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं। उमस भरी गर्मी में जांच कराने के लिए परेशान मरीज एक दूसरे को धक्का मारते हुए दिखाई दिए। कई मरीज काफी दूर से आए थे, लेकिन अधिक भीड़ व अस्पताल प्रशासन की कमी के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
मेरे सीने में चोट लग गई थी। एक्स-रे कराने के लिए मैं सुबह से लाइन में खड़ी हूं। मुझे 12 बजे के बाद बताया कि एक्स रे नहीं होगा। कमरे के बाहर कई मरीज खड़े हैं। मरीजों को बता देना चाहिए कि केवल कुछ जगह के ही एक्स-रे हो रहे हैं, ताकि सभी मरीज घंटों इंतजार न करें। - ज्योती, मीठापुर
मैं रक्त जांच कराने के लिए अस्पताल आया था। मैं सुबह आठ बजे अस्पताल में इंतजार कर रहा हूं। अब जांच करने के लिए मना कर दिया है। हमें मंगलवार को दोबारा बुलाया है। - बृजलाल, ओल्ड फरीदाबाद
--
मैं पिछले हफ्ते भी अस्पताल आया था। उस दिन भी मुझे वापस जाना पड़ा। इतने घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी मुझे बिना इलाज के लिए वापस जाना पड़ रहा है। - तिरपाल, भूपानी
-- -- --
अस्पताल में तीन एक्स-रे मशीनों में से एक चालू है। मरीज ज्यादा है, इसके कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। जल्द ही बाकी मशीनों को भी चालू किया जाएगा। - डॉ. विकास गोयल, एसएमओ, बीके अस्पताल