फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Onyx stone products are the first choice of tourists

Faridabad News: ओनिक्स स्टोन से बने उत्पाद पर्यटकों की पहली पसंद

Sun, 08 Feb 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Onyx stone products are the first choice of tourists
स्टॉल नंबर 801 पर सजे ओनिक्स स्टोन के बर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड की वादियों में आयोजित 39वें शिल्प मेले में वैश्विक कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेले के अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में इस बार इराक के शिल्पकारों की ओर से लाए गए ओनिक्स पत्थर के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इराक की स्टॉल नंबर 801 पर सजे ये नायाब उत्पाद अपनी चमक और फिनिशिंग से पर्यटकों में लोकप्रिय बने हुए हैं। स्टॉल पर इराकी शिल्पकारों ने अपनी पारंपरिक पद्धति से इन पत्थरों को तराश कर डेली-यूज और डेकोरेशन के बेहतरीन उत्पाद लगाए हैं। घर की सजावट और उपहार देने के लिए पर्यटक इन पत्थर के उत्पादों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। स्टॉल पर रखे छोटे डेकोरेशन पीस से लेकर बड़े मास्टरपीस तक, हर आयु वर्ग के पर्यटकों को लुभा रहे हैं। स्टॉल पर ओनिक्स पत्थर से बने रसोई सामान कप, कटोरी, फूलदान और अन्य सजावटी सामान उपलब्ध हैं। स्टॉल नंबर 801 पर मौजूद इराक के शिल्पकार मुस्तफा ने बताया कि वे भारतीय बाजार और यहां के लोगों की कला प्रेम से काफी प्रभावित हैं। यह स्टॉल न केवल व्यापार का जरिया बनी है, बल्कि इराक की समृद्ध पत्थर कला को भारतीय पर्यटकों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed