फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One killed, three injured as house roof collapses

मकान की छत गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Tue, 09 Mar 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured as house roof collapses
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई। इस घटना में मकान बना रहे राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मिस्त्री के साथ काम कर रहे मजदूर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। थाना डबुआ प्रभारी सोहनपाल ने बताया कि नेहरू कॉलोनी के बांगा चौक पर राजेंद्र नाम के व्यक्ति का पहली मंजिल पर मकान बन रहा था। शाम करीब पांच बजे मकान की छत डालने के दौरान दीवार खिसक गई और पूरी छत नीचे आ गिरी।
विज्ञापन

इस घटना में मकान बना रहे नालंदा बिहार के गांव देवकली निवासी राजमिस्त्री रामवीरन (45) की मौत हो गई जबकि उसके साथ काम कर रहे मजदूर उमेश उर्फ छोटू (40) को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान गली में खेल रहे दो बच्चों अभिनव राज (15) व माधव (10) के सिर पर ईंट लगने से उन्हें भी चोट आई है। बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। अभी तक इसमें कोई शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने पर लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed