फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। इस दौरान 219 नए मामलों की पुष्टि की गई। साथ ही 947 मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को पर्वतिया कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। वह ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में बीते कई दिनों से वेंटिलेटर पर उपचाराधीन था। उसको टीके की दोनों खुराक लगी थी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित को मधुमेह की बीमारी थी। जिले में कोरोना से 736 मौत हो चुकी हैं। वहीं, तीसरी लहर में अकेले जनवरी माह में 19 संक्रमितों की मौत हो गई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 1,23,928 लोग कोरोना की चपेट में चुके हैं। इनमें से 1,19,610 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मौजूदा समय में कोरोना के 3591 मरीज उपाचाराधीन हैं। इनमें से 99 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 3492 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। स्वस्थ होने की दर 96 तक पहुंच गई है। सोमवार को 3896 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2861 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।