{"_id":"69c6e01b95faffbb27025493","slug":"one-and-a-half-year-old-innocent-child-dies-after-falling-from-the-second-floor-in-ankhir-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66046-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनखीर में दूसरी मंजिल से गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनखीर में दूसरी मंजिल से गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सूरजकुंड थाना क्षेत्र की चौकी अनखीर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव अनखीर में घर की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण डेढ़ साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के थाना बांसडीह क्षेत्र के गांव शाहपुर के रहने वाले पिंटू चौहान वर्तमान में गांव अनखीर में किराए पर रह रहा था। तीन महीने पहले उसने अपने भाई की पत्नी रानी को गांव से फरीदाबाद अपने साथ लाया था। रानी अपने बेटे आर्यन को भी साथ लाकर यहां रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम लगभग 7 बजे मासूम आर्यन घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, जिससे गंभीर चोटें आई।
तुरंत बाद बच्चे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।