{"_id":"679bd155ab195ef8f30e4089","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-looted-from-shopkeeper-at-gunpoint-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-37287-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हथियार के बल पर दुकानदार से लूटे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हथियार के बल पर दुकानदार से लूटे डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन
तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
गांव चंदावली निवासी गगन ने बताया कि उन्होंने चंदावली मच्छगर रोड पर फौजदार ढाबे के पास होलसेल की परचून की दुकान खोल रखी है। 29 जनवरी को वह और महेश दुकान पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आया और सिगरेट लेकर चला गया। कुछ समय के बाद वह दोबारा से सिगरेट लेने के लिए आया। उसने दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया। दुकानदार ने बदले में उसको 10-10 के सिक्के दिए तो युवक ने कागज के नोट देने के लिए कहा। युवक उनसे पैसे लेकर वापस चला गया।
-- -
दुकान के अंदर घुसकर की लूट
कुछ देर बाद वही युवक दो अन्य साथियों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर आया। उसके साथ आए दो बदमाश दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी जेब और गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
-- -
बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट
तीनों बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। बदमाशों ने पहले दुकान की रेकी की थी। उनकी पल्सर बाइक पर नंबर प्लेट तो लगी थी लेकिन नंबर नहीं थे। लूट के बाद दुकानदार गगन ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आकर जांच की।
-- -
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के पास ढाबे में कैमरे लगे हुए है। उन कैमरों की जांच में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात को ही दुकानदार का फोन सर्विलांस पर लगा दिया था। जिसके चलते आधे घंटे के बाद दुकानदार का फोन मिल गया। अब जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।