{"_id":"68ab638471adc98aa807a048","slug":"one-accused-arrested-in-jeweler-robbery-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49811-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ज्वेलर से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ज्वेलर से लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-30 टीम ने की कार्रवाई, 21 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पिस्तौल के बल पर ज्वेलर से लूट के मामले में एक आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उमेश यूपी फिरोजाबाद का मूल निवासी है। वह अब सेक्टर-58 थाना इलाके के सीकरी गांव में रहता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर टीम उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लूट की यह वारदात गांव सीकरी के पास 20 अगस्त की शाम को हुई थी। 21 अगस्त को सेक्टर-58 थाने में लूट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में कुनाल ज्वैलर्स के मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त की शाम को वो अपनी गाड़ी में चालक के साथ बैठे ही थे तभी अज्ञात हमलावर आए और कार का शीशा तोड़कर कैश व ज्वेलरी लूटकर भाग गए। आरोप लगाया गया कि तीन आरोपी बाइक से आए और पिस्तौल के बल पर लूट कर भाग गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने जांच के लिए सेक्टर-30 अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार को टीम के साथ लगाया। टीम ने जांच करते हुए अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।