{"_id":"68c470e51e02826f630c8f49","slug":"one-accused-arrested-for-cheating-by-posing-as-lic-agent-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51261-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एलआईसी एजेंट बनकर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एलआईसी एजेंट बनकर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Sep 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। एलआईसी एजेंट बनकर 54 हजार रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 24 साल का रसीद राजस्थान भरतपुर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसी ने एलआईसी एजेंट बनकर शिकायतकर्ता के पास कॉल की थी और बातों में फंसाकर रुपये ट्रांसफर कराए थे। आरोपी आठवीं पास है और गाड़ी चलाता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-21डी की रहने वाली महिला ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एलआईसी एजेंट बताया। आरोपी ने ईएमआई पेंडिंग होने की बात कही और बोला कि आपके पति ने आपका नंबर दिया है। आरोपी ने कहा कि ईएमआई के पांच हजार रुपये आप भेज दो। महिला ने आरोपी के कहे अनुसार पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद महिला के खाते से 49 हजार रुपये भी कट गए। ऐसा कर महिला से कुल 54 हजार रुपये की ठगी हुई। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।