फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   On complaint, the minister conducted a surprise inspection of the petrol pump.

Faridabad News: शिकायत पर मंत्री ने किया पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण

Thu, 13 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
On complaint, the minister conducted a surprise inspection of the petrol pump.
पेट्रोल-डीजल के सैंपल भरवाए, बोले- गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भतोला स्थिति पेट्रोल पंप की शिकायत मिलने पर मंत्री ने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मंगलवार सुबह गांव भतोला के चंदीला चौक स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर अचानक पहुंच गए और पेट्रोल-डीजल के सैंपल भरवाए। इस दौरान उनके साथ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मंत्री नागर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि जांच में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस पेट्रोल पंप के संबंध में ग्रामीणों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हम सही समय का इंतजार कर रहे थे बिहार चुनाव से लौटते ही अचानक छापा मारा गया ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों पर कम तौल और मिलावट के आरोप लगाए थे। मंत्री ने मौके पर रिकॉर्ड खंगाले और सभी पेट्रोलियम उत्पादों के नमूने लिए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई भी गड़बड़ी साबित होती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार
मौके पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए नागर ने कहा कि बिहार में भी दोबारा एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहां की जनता भाजपा नीतिश गठबंधन को फिर से प्रदेश की बागडोर देने जा रही है। एग्जिट पोल इसके संकेत दे रहे हैं और 14 नवंबर को परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed