{"_id":"68b7293fe016e098c906616f","slug":"officers-should-work-with-team-spirit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50487-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टीम भावना से कार्य करें अधिकारी, प्रतिभागियों को न हो कोई असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टीम भावना से कार्य करें अधिकारी, प्रतिभागियों को न हो कोई असुविधा
विज्ञापन
मंडल आयुक्त बोले - सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल आयुक्त संजय जून ने की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता से करे। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विभागीय समन्वय और टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है।
मंडल आयुक्त संजय जून ने बताया कि इस बैठक में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल तथा मुख्य सचिव शिरकत करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को बैठक की रूपरेखा, प्रोटोकॉल व्यवस्था, सुरक्षा, आवागमन, स्वागत एवं आतिथ्य संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आगामी बैठक में सभी प्रबंध सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।
डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को यह भी आश्वस्त किया कि सभी विभाग समन्वित प्रयास करेंगे तो कार्यक्रम न केवल सफल होगा बल्कि जिले की कार्यकुशलता और सकारात्मक छवि भी प्रदर्शित होगी। बैठक में एडीसी सतबीर मान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद प्रशासक अनुपमा अंजली, प्रदीप कुमार, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।