Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Offered *arghya* (libation) to the setting sun and prayed for the happiness and prosperity of the family.

Faridabad News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की सुख-समृद्धि

Mon, 16 Nov 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Offered *arghya* (libation) to the setting sun and prayed for the happiness and prosperity of the family.
फरीदाबाद एसजीएम नगर ​स्थित बौद्ध पार्क ​स्थित छठ घाट में छठ पूजा के दौरान एक दुसरे को तिलक लगात
सोसाइटियों से लेकर सेक्टरों तक गूंजे छठ के गीत, स्विमिंग पूल को बनाया अस्थायी घाट, आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पर्व का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। व्रतियों ने शहर में 500 से अधिक स्थायी और अस्थायी घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। शाम होते ही शहर के विभिन्न घाटों, सेक्टरों और सोसाइटियों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रती सिर पर प्रसाद से भरे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंचे। इस दौरान छठी मईया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। रविवार को दिनभर घरों में पूजा की तैयारियां चलती रहीं। व्रतियों ने ठेकुआ, कसार, चावल के लड्डू और अन्य पारंपरिक प्रसाद तैयार किए। इसके साथ ही सूप और दउरा में गन्ना, नारियल, केला, नींबू, अदरक, मूली, सिंघाड़ा और मौसमी फल सजाए गए। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ व्रती घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन

आवासीय परिसरों में अस्थायी छठ घाट तैयार किए गए

शहर की विभिन्न सोसाइटियों में भी छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रेटर फरीदाबाद की पार्क ग्रैंड्यूरा, पीयूष हाइट्स, आरपीएस औरेया, आरपीएस सवाना और समर पाम सोसाइटी सहित कई आवासीय परिसरों में अस्थायी छठ घाट तैयार किए गए। कुछ सोसाइटियों में स्विमिंग पूल को ही छठ घाट का रूप दिया गया। वहां पानी की सफाई और सजावट के बाद व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोसाइटी के निवासियों ने मिलकर पूजा की व्यवस्था संभाली। कोई घाट की सजावट में जुटा रहा तो कोई प्रसाद और पूजा सामग्री की व्यवस्था करता नजर आया। इससे सोसाइटियों में सामूहिक रूप से पर्व मनाने की परंपरा भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कुंड तैयार किए गए

भोजपुरी अवधी समाज के अध्यक्ष रामाशंकर तिवारी ने बताया कि अर्घ्य देने के लिए अलग-अलग चार कुंड तैयार किए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहर से कलाकार भी बुलाए गए हैं। वहीं, अखिल भारतीय पूर्वांचल परिषद के अध्यक्ष बीके पांडेय ने बताया कि छठ घाट पर कलाकारों के लिए अलग मंच बनाया गया है। श्रद्धालु छठी मईया से सभी के मंगल और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

आज खुलेगा 36 घंटे का व्रत

छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार तड़के व्रती घाटों पर पहुंचेंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठी मईया की पूजा और आरती की जाएगी। इसके साथ ही व्रती अपना करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत खोलेंगे। अर्घ्य के बाद परिवार के सदस्यों और परिचितों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का समापन होगा।

महिलाओं से बातचीत

इस पर्व में सूर्य देव और छठी मईया की आराधना से परिवार की खुशहाली मांगते हैं। छत पर ही कृत्रिम तालाब बनाकर पूजा की व्यवस्था की। - नीतू पांडे

--

छठ पूजा में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर प्रसाद तैयार करते हैं और घाट पर पूजा में सहयोग करते हैं। - करुणा

--

सोसाइटी में सामूहिक छठ पूजा होने से घर से दूर रहने वाले लोगों को भी अपने परिवार और परंपराओं के बीच होने जैसा अनुभव मिलता है। - प्रियंका

--

36 घंटे का निर्जला व्रत कठिन जरूर है, लेकिन छठी मईया के प्रति आस्था और विश्वास से यह पर्व पूरी श्रद्धा के साथ हर साल पूरा करते हैं। - शीला सिन्हा

फरीदाबाद एसजीएम नगर स्थित बौद्ध पार्क स्थित छठ घाट में छठ पूजा के दौरान एक दुसरे को तिलक लगात

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed