फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Obstacles will be cleared... when the administration stands by your side.

Faridabad News: रुकावटें होंगी दूर...जब साथ खड़ा होगा प्रशासन

Sat, 28 Mar 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Obstacles will be cleared... when the administration stands by your side.
उद्यमियों ने जिला प्रशासन से समस्याओं के समाधान के लिए मांगा सहयोग
विज्ञापन

आईडीसी स्थित जीआईए हाउस में आयोजित संवाद में उद्यमियों ने रखी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से उद्यमियों के साथ सहयोग करने की मांग की है। उद्यमियों का कहना है कि अगर प्रशासन साथ होगा तो सभी रुकावटें दूर होंगी। आईडीसी में स्थित जीआईए हाउस में शनिवार को आयोजित उद्योग संवाद में उद्यमियों ने शिकायत की कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतता है।
जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने आईडीसी में सड़क, सीवेज, ड्रेनेज निर्माण की धीमी गति के कारण होने वाली परेशानियों की चर्चा की। कादीपुर उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और दिनेश अग्रवाल ने घरेलू गैस नहीं मिलने के कारण श्रमिकों के पलायन का मुद्दा उठाया। कादीपुर में बिजली की समस्या पर चर्चा की। दौलताबाद उद्योग संघ के अध्यक्ष पवन जिंदल ने प्रशासन से उद्यमियों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रवि नारायण, रवि मिश्रा, रोहित, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, गुलशन पपरेजा, सुमित राव, जेएन मंगला, केएस भड़ाना, श्रीपाल शर्मा, पवन जिंदल, दिनेश अग्रवाल, सुनील दत्त और कमल मेहता ने अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------------------------
अधूरे छोड़े काम पूरे हों तो बढ़े व्यापार
बसई में उद्यमियों के पानी के कनेक्शन निगम ने काट दिए, जबकि बसई औद्योगिक क्षेत्र को अधिकृत होने की कार्रवाई भी प्रदेश मुख्यालय में चल रही है। वहीं, आईडीसी इलाके में पीएनजी की लाइन बिछा दी गई है मगर उसे चालू नहीं किया जा रहा है। - जेएन मंगला, पूर्व अध्यक्ष जीआईए

आईडीसी में सड़क निर्माण के लिए सड़क को तोड़कर छोड़ दिए जाने से 250 उद्योगों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का काम ठप है। सड़क बनाने के क्रम में उसे समतल भी कर देते तो काम चलता। नगर निगम से गुजारिश है कि इलाके में सड़क, सीवेज और ड्रेनेज लाइन का काम शीघ्र पूरा करें।- गुलशन पपरेजा


आईडीसी में सीवेज, सड़क और ड्रेनेज का काम बरसात से पहले किसी हाल में पूरा किया जाए। यहां आवाजाही कठिन है, जाम लग रहा है। उद्यमियों के तैयार माल और कच्चा माल दोनों ही आने में दिक्कत हो रही है।- बीके मेठी

औद्योगिक इलाकों में जाम एक बहुत बड़ी समस्या है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का काम धीमी गति से चलने के कारण उद्यमियों का काफी नुकसान होता है। - सुनील दत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed