फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nurturing dreams of conquering the valleys with sweat on the playing field.

Faridabad News: मैदान पर पसीने से सींच रहे वादियों में छाने के सपने

Sun, 05 Jul 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nurturing dreams of conquering the valleys with sweat on the playing field.
हिमाचल के सोलन में खेलेंगे शहर के छह टेनिस खिलाड़ी
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में ले रहे हैं ट्रेनिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हिमाचल प्रदेश के सोलन में 19 जुलाई से आयोजित होने जा रही नॉर्थ जोनल सीबीएसई टेनिस चैंपियनशिप में छाने को शहर के खिलाड़ी तैयार हैं। 26 जुलाई तक चलने वाली चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ी समेत देश के उत्तरी क्षेत्र के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 2 लाख की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के कड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें फरीदाबाद के खिलाड़ियों से मेडल जीतने की प्रबल उम्मीद है। फरीदाबाद के खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्ग में नजर आएंगे। टेनिस कोच संजय सिंहमार ने बताया कि सभी खिलाड़ी सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में अपनी कमियों पर काम करने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। कोच संजय ने कहा कि हिमाचल की वादियों में फरीदाबाद के ये सितारे परचम लहराएंगे।

चैंपियनशिप को लेकर तैयारी अच्छी है। कोच के मार्गदर्शन में सर्विस और बैकहैंड को बेहतर कर रहा हूं। -समर सिंह

सोलन का मौसम और कोर्ट हमारे लिए अलग चुनौती होंगे। हम हर परिस्थिति के लिए अभ्यास कर रहे हैं। -शारव अरोड़ा

2 लाख की प्राइज मनी वाले इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना मेरे लिए बेहतरीन अवसर है। मैं कोर्ट पर अपना शत-प्रतिशत दूंगा।-आयुष

प्रतिद्वंद्वियों की रणनीतियों को समझने के लिए प्रैक्टिस पर खास ध्यान दे रहा हूं। इस बार ट्रॉफी फरीदाबाद ही आएगी।-विष्मय

कई महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं। फिटनेस और मानसिक तौर पर परचम लहराने के लिए तैयार हूं।-नमन कुमार

बालिका वर्ग में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। मैं हर मैच को फाइनल की तरह खेलूंगी।- शान्वी चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed