फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NPTI employees learnt Madhubani painting

Faridabad News: एनपीटीआई कर्मचारियों ने सीखी मधुबनी पेंटिंग

Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
NPTI employees learnt Madhubani painting
फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के सहायक निदेशकों के लिए पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मिथिला कलाकार मनीषा झा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय पारंपरिक कला मधुबनी पेंटिंग से जोड़ना और उनकी रचनात्मक समझ को बढ़ावा देना था। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने पहली बार पेंटिंग ब्रश उठाकर पारंपरिक शैली में चित्र बनाना सीखा। मनीषा झा ने मधुबनी चित्रकला के इतिहास, तकनीक और विषयों को सरल तरीके से समझाया। एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां अधिकारियों के व्यक्तित्व विकास और संवेदनशीलता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को न सिर्फ एक नई कला शैली जानने को मिली, बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराई को समझने का मौका भी मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed