फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now you can take your dog for a walk in the pet park

Faridabad News: अब अपने डॉगी को पेट्स पार्क की करा सकेंगे सैर

Wed, 02 Apr 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now you can take your dog for a walk in the pet park
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अब आप अपने डॉगी को बे-रोकटोक पार्क की सैर करा सकेंगे। पार्क में कोई भी आपको अपने पेट्स घुमाने को लेकर आपत्ति नहीं जताएगा। नगर निगम फरीदाबाद निगम क्षेत्र में पेट्स पार्क बनाएगा। इसके लिए निगम ने जगह भी चिह्नित कर ली है।
निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने बताया कि निगम फरीदाबाद का पहला पेट्स पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। पार्क में वॉकिंग ट्रैक्स, खेल का मैदान, पालतू कुत्तों के लिए विशेष झूले और अन्य आकर्षक सुविधाएं शामिल होंगी। यह पहल पालतू जानवरों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। यह पार्क पशु कल्याण में सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा देगा। इस कदम से शहर में एक समावेशी और जिम्मेदार पालतू-मैत्रीपूर्ण वातावरण विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम की ओर से पीपल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम के तहत हाल के महीनों में लगभग 2000 नसबंदी सर्जरी पूरी की हैं। निगम अधिकारी का कहना है कि इससे शहर में सड़कों पर लावारिश कुत्तों की आबादी के नियंत्रण और रेबीज उन्मूलन में मदद मिल रही है। निगम की ओर से एक साल के लिए यह कार्य पीपल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट फरीदाबाद की एनजीओ प्रमुख वृंदा को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed