फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Now athletics will also be competed in the district

Faridabad News: अब एथलेटिक्स का भी जिले में भी होगा मुकाबला

Tue, 21 Nov 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now athletics will also be competed in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले को एथलेटिक्स की भी मेजबानी मिल गई है। इससे पहले यह प्रतियोगिता पंचकूला में आयोजित होनी थी। यहां शूटिंग और ताईक्वांडो की प्रतियोगिता भी आयोजित होनी है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 2200 से अधिक लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी।
सेक्टर-12 खेल परिसर में एथलेटिक्स, शूटिंग और ताईक्वांडो के मुकाबले 4 से 6 दिसंबर त्क् आयोजित होंगे। इससे पहले 28 नवंबर से पंचकूला में आयोजित होनी थी। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह गुलिया ने बताया कि पंचकूला में वालीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग व हॉकी (लड़कियों) के मुकाबले होने है। वहां मुकाबले अधिक होने से विभाग ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता को स्थगित कर फरीदाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यह प्रतियोगिता दूसरे चरण में आयोजित होगी। मालूम हो कि गुरुग्राम में तीरंदाजी और तलवार बाजी के मुकाबले होंगे। विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी खेल शेड्यूल के अनुसार 28 से 30 नवंबर तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित होगी। करनाल में टेबल टेनिस, रोविंग, हैंडबॉल आदि के मुकाबले होंगे। रोहतक में नेशनल स्टाइल कबड्डी, कुश्ती, भारोतोलन और गुरुग्राम में तलवारबाजी व तीरंदाजी के मुकाबले होंगे। यह सभी मुकाबले 4 से 12 दिसंबर को होंगे। जिले में लड़कों की श्रेणी में 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर मिक्स पिस्टल, 10 मीटर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स टीम के मुकाबले होंगे। लड़कियों की श्रेणी में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल के मुकाबले होंगे। जबकि ताईक्वांडो में लड़कों और लड़कियों के विभिन्न आयुवर्ग में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
एथलेटिक्स के अलावा दो अन्य खेलों के मुकाबले जिले में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 2200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।


- देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed