फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Notices issued to 25 construction sites as pollution levels began to rise in Faridabad

ग्रेप-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां!: फरीदाबाद में 25 निर्माण साइटों को नोटिस, 50 की जांच में लापरवाही

Mon, 26 Oct 2026 04:33 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रेप-1 लागू है। इसके बीच कई शहरों में ग्रेप-1 नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। ताजा मामला फरीदाबाद से है, जहां प्रदूषण बढ़ने पर 25 निर्माण साइटों को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Notices issued to 25 construction sites as pollution levels began to rise in Faridabad
25 निर्माण साइटों को नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में नमी बढ़ने के साथ शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। इसके बावजूद निर्माणाधीन साइटों पर धूल को रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। सरूरपुर, संजय कॉलोनी, नंगला गुजरान और बड़खल समेत जिले के 25 इलाकों में निर्माण कार्यों के दौरान लापरवाही मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। पिछले तीन दिनों में बोर्ड की टीम ने 50 से अधिक निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया। इनमें 25 साइटों पर नियमों का पालन नहीं होता मिला।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहले ही नगर निगम को पत्र लिखकर निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। निगम से कहा गया था कि जहां भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहां नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए और निर्माण सामग्री को ढककर रखा जाए। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान कई जगह रेत, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री खुले में पड़ी मिली। धूल को हवा में फैलने से रोकने के लिए छिड़काव की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके बाद संबंधित साइटों को नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन


ग्रेप लागू फिर भी धूल रोकने के इंतजाम अधूरे
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने के बाद नगर निगम ने चार एंटी स्मॉग गन से छिड़काव शुरू किया है। शहर की सड़कों की सफाई के लिए 11 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें भी लगाई गई हैं। हालांकि, निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के इंतजाम और खुले में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पिछले एक महीने में कूड़ा जलाने के मामलों में चालान नहीं किया गया है। शहर में करीब 40 हजार टन कूड़ा जमा होने की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम-10 का स्तर 117 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
शहर में चार मशीनों से पीएम-10 के स्तर की निगरानी की जा रही है। सोमवार को पीएम-10 का स्तर 117 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। आमतौर पर अक्तूबर के अंत तक ठंड बढ़ने और प्रदूषण का खतरा देखते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की व्यवस्था की जाती रही है। इसके बावजूद इस बार अलग-अलग इलाकों में निर्माण कार्य जारी हैं। ऐसे में निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन कराना और धूल को फैलने से रोकना जरूरी है। 


निर्माणाधीन साइटों के निरीक्षण में 25 जगहों पर लापरवाही मिली है। साइटों को नोटिस जारी किए गए हैं।- स्मिता, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed