फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Not only Jamtara and Mewat, now youth from many districts of Haryana are also becoming cyber thugs.

Faridabad News: जामताड़ा और मेवात ही नहीं, अब हरियाणा के कई जिलों के युवक भी बन रहे साइबर ठग

Thu, 06 Feb 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Not only Jamtara and Mewat, now youth from many districts of Haryana are also becoming cyber thugs.
साइबर ठग गिरोह में शामिल होने के साथ ही बैंक खाते बेचने व मुहैया कराने वालों की संख्या भी काफी अधिक
विज्ञापन

साल 2024 में 124 मामलों 150 से अधिक ऐसे आरोपी हरियाणा के अलग-अलग जिलों से फरीदाबाद साइबर पुलिस ने पकड़े हैं
अलग-अलग तरह की साइबर ठगी में शामिल हैं ये आरोपी


सोनू यादव
फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामलों में कुछ समय पहले तक जामताड़ा और फिर मेवात के ठग सबसे सक्रिय रहते थे। लेकिन अब हरियाणा में रहने वाले युवा भी इसमें शामिल हो चुके हैं। साल 2024 में फरीदाबाद पुलिस ने 1 हजार से अधिक लोगों को साइबर ठगी के मामलों की जांच करते हुए गिरफ्तार किया। हरियाणा के अलग-अलग जिलों से फरीदाबाद साइबर पुलिस ने ऐसे 124 मामलों में 150 से अधिक आरोपियों को पकड़ा है। इनमें काफी सारे आरोपी हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। जबकि कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरे राज्यों के हैं लेकिन रह हरियाणा में रहे हैं। हिसार, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, जींद, पंचकूला, रेवाड़ी, यमुनानगर, झज्जर समेत कई अन्य जिलों के युवा इनमें शामिल हैं।

खाते मुहैया कराने और आगे बेचने में हो रहे शामिल
साइबर क्राइम थानों की पुलिस ने इन युवकों को अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग रुपयों के लालच में अपने बैंक खाते बेचते हैं। इसके अलावा काफी युवक ऐसे भी हैं जो बैंक खाते खरीदकर आगे अन्य लोगों को बेचते हैं। ऐसा कर ये कमीशन के तौर पर हजारों रुपये कमाते हैं। कुछ युवक टेलीग्राम एप के जरिये साइबर ठगी करने वाले सिंडिकेट के संपर्क में भी रहते हैं। वहीं पर वे ठगों से अलग-अलग माध्यम से रुपये लेकर उन्हें बैंक खातों की डिटेल बेच देते हैं।
विज्ञापन


किस तरह से करते हैं ठगी
- बैंककर्मी बनकर बीमा पॉलिसी पर लोन के नाम पर ठगी
- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी
- निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी
- परिचित बनकर ठगी
- इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी
- फर्जी इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये ठगने
- सेक्स टॉर्शन के जरिये अवैध वसूली
- इंस्टाग्राम पर एड पोस्ट कर ठगी

डर या लालच में होती है साइबर ठगी
साइबर एक्सपर्ट वरुण सोनी ने बताया कि साइबर ठग हमेशा लोगों के लालच या डर का फायदा उठाते हैं। वे सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर या एड पोस्ट कर लुभावने ऑफर देते हैं। जैसे ही पैसे कमाने का लालच आता है, लोग इन साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, सेक्स टॉर्शन समेत अन्य प्रकार की ठगी में ये ठग लोगों के डर का फायदा उठाते हैं। उन्हें केस में फंसने, गिरफ्तार करने, बदनामी का डर दिखाकर ये ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर ठगी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। साल 2024 के दौरान 1 हजार से अधिक आरोपियों को साइबर ठगी के आरोप में पकड़ा गया। इनमें 120 से अधिक मामलों में हरियाणा के युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed