फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nominations for Municipal Corporation elections will start from today

Faridabad News: नगर निगम चुनाव के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nominations for Municipal Corporation elections will start from today
-11 से 17 फरवरी तक नामांकन फार्म लेने और नामांकन भरे जाएंगे
विज्ञापन

-भाजपा और कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तय नहीं हुए सीटों पर प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम के लिए आज से चुनावी बिगुल बज गया है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी। भाजपा और कांग्रेस पार्टी की ओर से मेयर और पार्षद पदों की सीटों के लिए प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। अनुमान है कि स्थानीय पार्टियों या निर्दलीय प्रत्याशी आज से फार्म लेने के लिए आएंगे।

नगर निकाय चुनाव दो मार्च से होने हैं। वहीं, 12 मार्च को मतगणना होगी। नगर निगम चुनावों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फरीदाबाद में मेयर पद सामान्य महिला पद के लिए आरक्षित है। वहीं, 46 वार्डों के लिए सामान्य और आरक्षण अनुसार सीटें घोषित की गई हैं।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए नामांकन आवेदन फार्म और नामांकन सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में लिए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद और जिला निर्वाचन अधिकारी सतबीर सिंह से मेयर पद के लिए फार्म मिलेंगे। यहीं पर 17 फरवरी अंतिम तिथि तक फार्म जमा भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग वार्डों के अनुसार 12 स्थानों पर सहायक निर्वाचन अधिकारियों के पास 46 वार्डों के नामांकन फार्म मिलेंगे। इन्हीं स्थानों पर ही नामांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी 11 से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी कार्यदिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। निगम चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं, 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
---
मेयर पद के सेक्टर-12 लघु सचिवालय में होगा नामांकन
नगर निगम फरीदाबाद मेयर पद के प्रत्याशी सेक्टर 12 लघु सचिवालय स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
---
पार्षद पदों के लिए कहां होंगे नामांकन
1-वार्ड नंबर 1, 2, 3 और 4 के लिए पार्षद प्रत्याशी एनआईटी-5 स्थित नगर निगम मुख्यालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल नगर निगम के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

2-वार्ड नंबर 21, 22, 23, 24 के लिए नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन में सहायक रिटर्निग अधिकारी संयुक्त आयुक्त नगर निगम राजेश कुमार के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

3-वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8 के लिए एनआईटी नगर निगम कार्यालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी संयुक्त आयुक्त नगर निगम हितेंद्र कुमार के कार्यालय में नामांकन होगा।4-वार्ड नंबर 14, 36, 37, 39 के लिए सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी उपमंडल अधिकारी शिखा के कार्यालय में नामांकन किए जा सकेंगे।
5-वार्ड नंबर 25, 26, 27 के लिए नगर निगम बल्लभगढ़ जोन कार्यालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी संयुक्त आयुक्त नगर निगम करण सिंह के पास नामांकन होगा।

6-वार्ड नंबर 28, 29, 30, 32 के लिए एफएमडीए के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए भारत भूषण के कार्यालय में नामांकन किया जा सकेगा।
7-वार्ड नंबर 9, 10, 11, 12 के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी त्रिलोक चंद उपमंडल अधिकारी बड़खल के एनआईटी फरीदाबाद स्थित कार्यालय में नामांकन होगा।

8-वार्ड नंबर 42, 43, 45, 46 के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी मयंक भारद्वाज उपमंडल अधिकारी बल्लभगढ़ के कार्यालय में नामांकन होगा।
9-वार्ड नंबर 17, 18, 20 के लिए सेक्टर 12 स्थित एफएमडीए कार्यालय में सहायक रिटर्निग अधिकारी गोरी मिड्ढा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए के पास नामांकन जमा होंगे।

10-वार्ड नंबर 38, 40, 41, 44 के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी नवीन कुमार संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में नामांकन होगा।
11- वार्ड नंबर 31, 33, 34, 35 के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी सुशील शर्मा जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय लघु सचिवालय कमरा नंबर 102 में नामांकन होंगे।
12-वार्ड नंबर 13, 15, 16, 19 के लिए सहायक रिटर्निग अधिकारी देवेंद्र एसटीपी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग फरीदाबाद के कार्यालय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर 12 फरीदाबाद में नामांकन दाखिल करवा सकते हैं।

-------
1302 बूथों पर होगा चुनाव
नगर निगम के लिए इस बार 46 वार्ड बनाए गए हैं। छह जनवरी को जारी की गई मतदाता सूची में इन वार्डों में कुल 14 लाख 70 हजार 666 मतदाता इस बार अपने मतों का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 1302 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed