फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No water to drink and waterlogging on roads

Faridabad News: पीने को पानी नहीं और सड़कों पर जलजभराव

Tue, 23 Jul 2024 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
No water to drink and waterlogging on roads
-जनता कॉलोनी में एक माह से नाले व सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान, - प्याली चौक पर लगाया जाम, एक घंटे तक हुई आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नाले व सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान जनता कॉलोनी की महिलाओं ने मंगलवार को प्याली चौक पर जाम लगा दिया और विधायक, नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस कारण वाहन चालकों को एक घंटे तक जाम में जूझना पड़ा। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में आए दिन पीने के पानी की किल्लत भी रहती है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारियों की नाकामी की वजह से सारा गंदा पानी सड़क पर जमा है। इस कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोला।



जनता कॉलोनी में एक महीने से सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद, विधायक सहित निगम अधिकारियों से की है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार की दोपहर को प्याली चौक पर जाम लगा दिया। स्थानीय निवासी सीमा और रेनू ने बताया कि यहां पीने के पानी की किल्लत है। इसके अलावा सीवर और नाले जाम हैं। इस कारण सारा गंदा पानी घर में भर रहा है। घर के सामने सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है। यहां लोगों का दुर्गंध से बुरा हाल हो रहा है। लोग पिछले एक माह से नरक में जीने को मजबूर हैं। विधायक और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने पर केवल आश्वासन मिलता है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं करता है।
विज्ञापन

वर्जन
कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो और पानी किल्लत की शिकायत मिली हैं। सुपर शकर मशीन से कॉलोनियों में ओवरफ्लो हो रहे सीवर के तपानी को साफ करवा दिया जाएगा। पानी सप्लाई भी इलाके में जल्द शुरू करवा दी जाएगी। -ओमबीर, अधीक्षण अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed