फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No shortage found in inspection, Ultrasound can begin next week

Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Thu, 31 Jul 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
No shortage found in inspection, Ultrasound can begin next week
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को किया था निरीक्षण, जल्द मिलेगी अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जल्द ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया है। यहां पर अल्ट्रासाउंड के लिए सभी मानक पूरे मिले। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्दी ही अल्ट्रासाउंड शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी।

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रोजाना करीब 300 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए मेडिकल कॉलेज में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत रेडियोलोजी विभाग शुरू किया गया है। जिसमें डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू है। वहीं अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की जानी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने देखा कि अस्पताल की ओर से अल्ट्रासाउंड सुविधा को शुरू करने के लिए सभी मानकों की पालना की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही मेडिकल कॉलेज को अल्ट्रासाउंड शुरू करने की अनुमति दे दी जाएगी।अगले सप्ताह से यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अमन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम में निरीक्षण कर लिया है। उनकी ओर से किसी प्रकार की कोई भी कमियां नहीं पाई गई हैं। जल्द ही उनको अनुमति का पत्र मिल जाएगा। इसके बाद अगले सप्ताह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed