फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No dumping yard will be built near Neemka, people expressed gratitude to the minister.

Faridabad News: नीमका के पास नहीं बनेगा डंपिंग यार्ड, लोगों ने मंत्री का जताया आभार

Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
No dumping yard will be built near Neemka, people expressed gratitude to the minister.
अपने निवास पर आयोजित खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीमका गांव के पास कूड़ाघर बनने की आंशका अब खत्म हो गई है। लोग यहां पर कूड़ाघर बनने का विरोध भी कर रहे थे। मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर आयोजित खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर निपटारा किया।


इस अवसर पर गांव नीमका और आसपास के आधा दर्जन गांवों के निवासियों ने नागर का धन्यवाद किया कि उनके प्रयास से अब इस क्षेत्र में डंपिंग यार्ड की आशंका समाप्त हो गई है। अब ग्रामीण जल्द ही मंत्री राजेश नागर का नीमका में सार्वजनिक अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन



इस बारे में नीमका सहित बडोली, मिर्जापुर, मच्छगर, नवादा, तिगांव आदि गांवों के प्रमुख व्यक्तियों ने निगम पार्षद प्रदीप टोंगर के साथ मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की। नागर ने कहा कि नीमका में डंपिंग यार्ड बनने की अफवाह को विरोधी खेमे की ओर से शरारत स्वरूप फैलाया गया है। ऐसी कोई भी योजना सरकार की नहीं है। उन्होंने इस बारे में पता करने के बाद पहले भी स्पष्टीकरण दे दिया था और अब गांव की सरदारी के सामने भी कह रहे हैं कि यहां कोई डंपिंग यार्ड नहीं बनने देंगे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नीमका ग्रेटर फरीदाबाद का प्रवेश द्वार है जहां कूड़ा घर बनाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री राजेश नागर ने रायपुर कलां की उर्मिला को उनके पति अजीत सिंह के खेत में काम करने के दौरान अचानक मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री कृषि एवं किसान मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत 5 लाख की वित्तीय सहायता का चेक सौंपा। नागर ने कहा कि इन पैसों से परिवार की क्षतिपूर्ति तो नहीं हो सकती है लेकिन उनके पारिवारिक भरण पोषण में थोड़ी राहत जरूर मिल सकेगी। महिला की ओर से कुछ समय पहले ही उनसे सहायता के लिए बात रखी गई थी जिसको मंत्री राजेश नागर के प्रयास से थोड़े ही समय में अमली जामा पहना दिया गया।


महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए दिया मदद का भरोसा
क्षत्रीय सभा बल्लभगढ़ की ओर से काफी समय से अटके पड़े महाराणा प्रताप भवन के निर्माण कार्य के निमित्त आर्थिक सहायता की मांग मंत्री राजेश नागर के समक्ष रखी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि समाज अपने सहयोग से राष्ट्रभक्त महाराणा प्रताप के नाम से समाज हित में भवन का निर्माण कर रहा है, लेकिन एक गैर लाभकारी संस्था होने के कारण आर्थिक कमी हमारे आड़े आ रही है। इसलिए इसमें शासकीय स्तर पर आर्थिक सहायता दिलाई जाए, जिससे सामाजिक कार्यों के लिए बनाए जाने वाले इस भवन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। मंत्री राजेश नागर ने हर संभव मदद देने की बात कही। इसी प्रकार विभिन्न कॉलोनी से आई सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed