{"_id":"5dadf3b58ebc3e93c734d32d","slug":"nit-area-elections-faridabad-news-noi468708277","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटन पर निर्दलीय प्रत्याशी के नाम की जगह लगाई टेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटन पर निर्दलीय प्रत्याशी के नाम की जगह लगाई टेप
विज्ञापन
फरीदाबाद सारन बूथ 173 पर मशीन पर टेप की गोंद को मिटवाते निर्दलीय प्रत्याशी चन्दर भाटिया ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार चंदर भाटिया के नाम व चुनाव चिन्ह पर ईवीएम में कई स्थानों पर टेप लगे होने से हंगामा हो गया। सारन स्कूल स्थित बूथ नंबर 173 पर शिकायत मिलने पर चंदर भाटिया वहां पहुंचे तो टेप हटने के बाद उसकी गम (गोंद) के कारण नाम नहीं दिख रहा था। इस पर उन्होंने पीठासीन अधिकारी से कह कर उसे हटवाया। इसके बाद उन्होंने सभी बूथों पर मशीनों को चेक किया तो पांच स्थानों पर इस तरह टेप लगी मिली। भाटिया ने इसे उनके खिलाफ साजिश बताया है। उनका कहना है कि अपनी हार देख बौखलाएं विपक्षियों ने यह हरकत की है।
पूर्व विधायक चंदर भाटिया एनआईटी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। सोमवार को मतदान के दौरान करीब 10.30 बजे उन्हें शिकायत मिली कि सारन स्कूल स्थित बूथ नंबर 173 पर ईवीएम में उनके नाम व चुनाव चिन्ह पर टेप लगी हुई है। इस पर भाटिया अपने समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी के साथ मशीन चेक की। मशीन में टेप तो हट चुकी थी, मगर उसकी गोंद के कारण नाम व चुनाव चिन्ह धुंधला हो गया था। इस पर पीठासीन अधिकारी ने कपड़ा गीला कर उससे मशीन पर लगी गोंद को हटाया।
इस दौरान उनके बड़े भाई जगदीश भाटिया भी वहां पहुंच गए। दोनों भाई अपने समर्थकों के साथ बूथ चेक करने निकल पड़े। जगदीश भाटिया ने बताया कि गुरुनानक स्कूल के बूथ नंबर 158, मार्डन बीपी स्कूल के बूथ नंबर 194 और होली चाइल्ड स्कूल के दो बूथों पर भी इसी तरह कहीं टेप तो कहीं उसकी गोंद लगी मिली, जिसे उन्होंने साफ करवाया। चंदर भाटिया ने कहा कि चुनाव हारने की बौखलाहट से विपक्षियों ने उनके खिलाफ यह षड्यंत्र रचा है। मगर वे अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
एजेंटों को बाहर बैठाने पर एतराज जताया
सारन स्कूल व एपी स्कूल में पीठासीन अधिकारियों ने प्रत्याशियों के एजेंटों को केंद्र से बाहर बैठा रखा था। चंदर भाटिया ने इस पर भी एतराज जताया। भाटिया ने कहा कि एजेंटों को बूथ से बाहर बैठाने का क्या मतलब है। बूथ में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न उसका ध्यान रखने के लिए एजेंटों को बैठाया जाता है। काफी कहने सुनने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने एजेंटों को कमरे के अंदर बैठाया।