फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   nirogi yojna banifishirees increase in city

Faridabad News: आय सत्यापन के बाद बढ़े पांच लाख निरोगी योजना के लाभार्थी

Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
nirogi yojna banifishirees increase in city
हेमलता रावत
विज्ञापन


फरीदाबाद। परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन के बाद निरोगी योजना के लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले इस योजना के तहत जिले के चिह्नित 6.82 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलना था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 11 लाख हो गई है। जिसमें से अभी तक 1.68 लाख लोगों को उपचार दिया जा चुका है। हर रोज जिले में करीब 1300 लोगों की उक्त योजना के तहत स्क्रीनिंग की जाती है। वहीं, 70 मरीजों का बीके अस्पताल में ही उपचार किया गया।

निरोगी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिले में 1.80 लाख कम आय वाले लोगों के लिए निरोगी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कार्ड बनाया जा रहा है। पहले जिले के 6.82 लाख लोगों को योजना के अंदर शामिल किया गया था लेकिन अब यह संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन होने के बाद लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो गया है। अब यह संख्या बढ़कर करीब 11 हो गई है। जिसमें से अभी तक एक लाख 68 हजार लोगों के कार्ड बनाकर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें से 1582 मरीज एनीमिया, टीबी के 8, शुगर के 379, उच्च रक्तचाप के 614 पाए गए। इसके अलावा 16 मरीज दिल की बीमारी से ग्रस्त पाए गए। इन सभी मरीजों में से 70 को बीके अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन




अगल से बनाया हुआ है कमरा

बीके अस्पताल से लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर निरोगी योजना के लाभार्थी का अलग से कमरा बनाया गया है। जिसमें मरीज को प्राथमिकता के तौर पर तुरंत उपचार दिया जाता है। निरोगी योजना के तहत आने वाले मरीजों के अलग से काउंटर बनाया गया है। उसके बाद 18 साल से कम उम्र वाले लोगों का उपचार कमरा नंबर 23 व 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों का उपचार कमरा नंबर 21 में होती है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ग के लाभार्थियों के अलग-अलग रंग के ओपीडी कार्ड बनाए जाते है, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सकें। इस योजना में संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच, शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी, दांतों और आंखों की जांच शामिल है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के सूचीबद्ध श्रेणीवार लैब टेस्ट किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले के 1300 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के समय समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है। जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आगे आकर कार्ड बनवाए और उपचार लें।
- डॉ. एमपी सिंह, नोडल अधिकारी, नियोगी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed