फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Niranjana won bronze in balance beam

Faridabad News: निरंजना ने बैलेंस बीम में जीता कांस्य

Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Niranjana won bronze in balance beam
एक दशक में पहली बार महिला जिम्नास्ट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में निरंजना पुनिया ने बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता। पिछले एक दशक के दौरान जिले की किसी महिला खिलाड़ी ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। प्रतियोगिता में त्रिपुरा की जिम्नास्ट प्रथम व वेस्ट बंगाल की द्वितीय स्थान पर रही। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

महाराष्ट्र के ठाणे में 24 से 3 मई तक राष्ट्रीय वरिष्ठ जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें हरियाणा की टीम में फरीदाबाद की तनीषा पांचाल व निरंजना पुनिया ने हिस्सा लिया था। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन 18 व 19 अप्रैल को गुरुग्राम में आयोजित ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। निरंजना पुनिया ने पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। उनके कोच बलराम का दावा है कि पिछले एक दशक के दौरान जिले की किसी भी महिला जिम्नास्ट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक नहीं जीता है। प्रतियोगिता के दौरान निरंजना पुनिया 10.33 प्वाइंट लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, जिले की तनीषा पांचाल को कोई पदक नहीं मिला। कोच बलराम का कहना है कि वह सेक्टर 12 खेल परिसर में पिछले कई वर्षों से अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed