फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita murder case: Accused due to video conferencing, hearing will be decided today

निकिता हत्याकांड: वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से हुई आरोपियों की पेशी, आज आएगा सुनवाई पर फैसला

Mon, 16 Nov 2020 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Nikita murder case: Accused due to video conferencing, hearing will be decided today
निकिता तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : ?????? ???? (???? ????)
फरीदाबाद। छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड में सोमवार को दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई। दो साल पहले हुए अपहरण की दोबारा से जांच और निकिता की हत्या के केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने को लेकर सुनवाई हुई थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों आरोपियों को सुनवाई में शामिल किया गया। दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने फैसला मंगलवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड मामले की सुनवाई सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई। इस दौरान आरोपी पक्ष की तरफ से कहा गया कि उन्हें सीसीटीवी की फुटेज पूरी नहीं मिली है। साथ ही उन्हें उपलब्ध कराई गई चार्जशीट की कॉपी में कुछ पेज धुंधले हैं। इसके बाद आरोपी पक्ष के वकील अनीस खान को कुछ पेजों की फोटो कॉपी दोबारा दी गई। सीसीटीवी की फुटेज दूसरी पेन ड्राइव में मौजूद थी। इसके अलावा आरोपी पक्ष के वकील ने कुछ बिंदुओं पर दोबारा से जांच की मांग की।
विज्ञापन

इस पर अभियोजन पक्ष के वकील एदल सिंह रावत ने कहा कि यह जांच को लंबी खींचने के लिए कहा जा रहा है। न्यायालय में सुनवाई अभी पूरी तरह से शुरू भी नही हुई है और आरोपी पक्ष जांच पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद लिखित पत्र को न्यायाधीश राकेश कादयान ने अपना फैसला मंगलवार तक सुरक्षित रख लिया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed