फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHM group one day leave

एनएचएम मास लीव: अस्पताल से रेफर मरीज रहे बेहाल

Mon, 09 Sep 2019 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
NHM group one day leave
फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल एंबुलेंस में चार चार मरीज चालक न होने पर अंदर ही चला ईलाज । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के सामूहिक अवकाश के कारण सोमवार को बीके सिविल अस्पताल से रेफर किए गए मरीज परेशान रहे। स्टाफ की कमी के कारण कई मरीजों को दिल्ली रेफर करना पड़ा। उन मरीजों की संख्या इतनी रही कि एक-एक एंबुलेंस में पांच-पांच मरीजों और उनके तीमारदारों को एक साथ ले जाया गया। कुछ मरीजों को एंबुलेंस के अंदर ही आपातकालीन उपचार दिया गया।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों के एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर के कारण जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। सेवा व्यवस्था की कमी के कारण रेफर मरीज एंबुलेंस के लिए घंटों इंतजार भी करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे दो माह के एक बच्चे को खून की कमी बताकर सिविल अस्पताल से रेफर कर दिया। नंगला एंक्लेव निवासी शिशु के पिता सोनू बच्चे को हाथ में लिए एंबुलेंस लेने के लिए निकले तो मां बच्चे को चढ़ाई गई ग्लूकोज की बोतल उठाए साथ चलती रही। करीब 20 मिनट इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन निजी वाहन में बच्चे को लेकर अस्पताल से रवाना हो गए। इसी तरह कुछ अन्य मरीज भी एंबुलेंस की देरी के कारण परेशान रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल की बीमारी से पीड़ित सागरपुर निवासी रामेश्वर एंबुलेंस के चलने का इंतजार करता रहा। परिजनों ने मरीज को एंबुलेंस में लिटाने के बाद काफी देर ड्राइवर का इंतजार किया इस दौरान कई अन्य रेफर मरीज भी एंबुलेंस में सवार हो गए। आखिरकार पांच रेफर मरीजों को एक साथ लेकर करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एंबुलेंस सेवा प्रबंधक हरकेश डागर ने बताया कि एबुलेंस कर्मी एनएचएम के सामूहिक अवकाश में शामिल नहीं रहे। वह हैदराबाद में प्रशिक्षण पर हैं। उधर सेवा केंद्र प्रबंधन की कमान संभाल रहे राहुल अत्री ने बताया कि सोमवार को काफी मरीज रेफर किए गए थे। आलम यह था कि चार-पांच मरीजों को एक साथ ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed