{"_id":"5d7d20f78ebc3e01557e65d7","slug":"nh-flyover-turns-into-one-way-faridabad-news-noi4613032194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटा से ओल्ड मेट्रो स्टेशन के बीच रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटा से ओल्ड मेट्रो स्टेशन के बीच रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
फरीदाबाद हाईवें पर बल्लभगढ़ दिल्ली रोड़ अजरौंदा फ्लाईओवर जांच माप के लिए बंद करने पर लगा जाम ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के फ्लाईओवर को रविवार तक के लिए वन-वे कर दिया गया है। बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को अजरौंदा चौक (लाल बत्ती) होकर डायवर्ट कर दिया गया है। इस कारण शनिवार देर शाम अजरौंदा चौक पर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते नजर आए।
अजरौंदा चौक पर तीन तरफ के ट्रैफिक का दबाव होने के कारण एनएच व नीलम फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। जाम के कारण बाटा मेट्रो स्टेशन से अजरौंदा-नीलम मेट्रो स्टेशन तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालकों ने बाईपास मार्ग का इस्तेमाल किया। इसके अलावा बाटा-नीलम रोड, नीलम-ओल्ड फरीदाबाद रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। स्थिति को संभालने के लिए अजरौंदा चौक पर ट्रैफिक कर्मियों के अलावा होमगार्ड की भी मदद ली गई। शाम को छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या और बढ़ती गई।
जाम लगने की वजह
एनएच पर स्थित अजरौंदा फ्लाईओवर को वजन क्षमता मापने के लिए एक तरफ से बंद कर दिया गया है। रिलायंस कंपनी के परियोजना प्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था रविवार तक रहेगी। सोमवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।