फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   newborn baby found dead near railway underpass

सड़ी-गली हालत में मिला नवजात का शव

Fri, 07 Aug 2020 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
newborn baby found dead near railway underpass
फरीदाबाद। सेक्टर-46 में बृहस्पतिवार शाम को रेलवे अंडरपास के गड्ढे में नवजात का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लोक-लाज के डर से नवजात को तीन-चार दिन पहले प्लास्टिक में बांध कर रेलवे अंडरपास के समीप गड्ढे में फेंक दिया है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि सेक्टर-46 चौकी क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के एक गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। पास में रहने वाली एक महिला उधर शौच के लिए गई थी। जिसे पानी के पास से बदबू आई। इसकी सूचना उसने अपने पति को दी। इसके बाद मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की तो एक प्लास्टिक में लिपटा हुआ तीन-चार दिन के नवजात का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना को तत्परता से लेकर मौके पर पहुंची सेक्टर-46 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचा दिया। इसके बाद महिला के शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी महिला या युवती ने बच्चे की पहचान छिपाने के लिए या लोकलाज के डर से इसे गुपचुप तरीके से यहां फेंक दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed