फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New toll plaza rates implemented from today, 5-6 thousand vehicles will be affected

Faridabad News: आज से लागू हुईं नई टोल प्लाजा दरें, 5-6 हजार वाहनों पर पड़ेगा असर

Mon, 01 Sep 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
New toll plaza rates implemented from today, 5-6 thousand vehicles will be affected
कम से कम एक रुपये और अधिकतम 3 रुपये तक के ही शुल्क बढ़े
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से टोल प्लाजा की नई दरें रविवार रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं। नई दरों का असर जिले केे सराय टोल प्लाजा से होकर गुजर रहे करीब 5 से 6 हजार वाहनों पर पड़ेगा। इनमें घरेलू कार और वैन की एक यात्रा को छोड़कर अन्य सभी दरों में वृद्धि हुई है।
विभिन्न वाहनों की एक या एक से अधिक यात्रा के साथ-साथ मासिक यात्रा पास में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि तीन हजार में दो सौ यात्रा के फास्टैग पर इसका कोई असर नहीं होगा। यात्रा वृद्धि की बात करें तो इनमें घरेलू कार और जीप वाहनों को एक यात्रा पर कोई शुल्क नहीं देना होगा पर एक से अधिक यात्रा पर 1 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं, हल्के और भारी दोनों तरह के व्यावसायिक वाहनों को एक और एक से अधिक दोनों ही यात्राओं पर अधिक शुल्क देना होगा। बीती मध्य रात्रि से लागू हुई नई दरों की बात करें तो कार और जीप की एक से अधिक यात्रा पर अब 53 रुपये देने होंगे, इससे पहले 52 रुपये देने होते थे। वहीं एक मासिक पास के लिए 16 रुपयों की अतिरिक्त भरपाई करनी होगी। हल्के व्यावसायिक वाहनों को 1 महीने के पास के लिए अब 1567 रुपयों की जगह 1590 रुपये चुकाने होंगे। वहीं एक यात्रा पर 52 की बजाय 53 और एक से अधिक यात्रा पर 78 की जगह 80 रुपये देने होंगे। भारी वाहनों को एक और एक से अधिक यात्रा पर दो रुपये और महीने के पास के लिए 48 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
विज्ञापन




टोल प्लाजा प्रबंधक आरके यादव ने बताया कि नई टोल दरों का वाहन चालकों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इनमें सभी तरह के वाहनों पर कम से कम एक रुपये और अधिकतम 3 रुपये तक के शुल्क ही बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि नए शुल्कों का असर टोल प्लाजा से प्रतिदिन गुजर रहे करीब 5 से 6 हजार यात्रियों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रत्येक वर्ष सितंबर में टोल को बढ़ाकर नई दरें लागू की जाती थीं पर पिछले वर्ष यह नहीं बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed