फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New session begins in colleges, welcomes students

कॉलेजों में नया सत्र शुरू, विद्यार्थियों का स्वागत

Fri, 08 Oct 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
New session begins in colleges, welcomes students
फरीदाबाद। कॉलेजों में नया सत्र शुरू हो गया है। विद्यार्थियों का स्वागत समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। एनआईटी पांच नंबर स्थित केएल महता दयानंद कॉलेज की प्राचार्या वंदना ने बताया कि पहले साल के सभी कोर्स के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ। इसमें सभी कोर्स के एचओडी के द्वारा सिलेबस की जानकारी दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को कॉलेज में अनुशासन की पूरी तरह से पालना करनी होगी। वहीं डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों के लिए हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सविता भगत ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय आगमन पर शुभकामनाएं दी। उन्हें नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत किस तरह करनी है, यह भी समझाया। डॉ. भगत ने विद्यार्थियों को स्कूल जीवन से निकलकर कॉलेज जीवन में आने वाले बदलाव के बारे में बताया। डॉ. सविता ने कहा कि एक नए जीवन की शुरुआत ही नहीं करनी है बल्कि कुछ नए वादे भी करने हैं। आने वाले शैक्षणिक सत्र में उन वादों को अंजाम तक पहुंचने की राह को सुनिश्चित करना है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डीपी वैद ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। आने वाली समस्याओं के निराकरण का रास्ता भी बताया। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हवन कार्यक्रम में अशोक मंगला, आनंद सिंह, डॉ. प्रिया कपूर व अर्चना सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed